सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video : थानाध्यक्ष का महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल

आजमगढ़। जिले में एक थानाध्यक्ष का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो महिला के साथ अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है। पीड़िता ने एसपी से थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।

जनपद के एक थाने के थानाध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वे एक महिला को गाली और मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष महिला को जूते से मारने की भी धमकी दे रहे है।  मोबाइल छीनने का विरोध करने पर महिला को भद्दी-भद्दी गालियां देते नजर आ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौरान कोई महिला आरक्षी मौके पर मौजूद नहीं है। मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीडित ने एसपी से गालीबाज थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं