सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video: सुभासपा के सम्मेलन में हुआ अश्लील डांस

बलिया। सुभासपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह शनिवार को बलिया जिले के मनियर नगर पंचायत में आयोजित था। जहां मंच पर बार बालाओं के लगाए गए ठुमके का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि भीड़ जुटाने के लिए पार्टी आयोजकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।जिसमें बार बालाओं के ठुमके जमकर लगे। इस दौरान मंच पर सुहेलदेव पार्टी के नेता मौजूद रहे। कुछ देर बाद सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंच गए।

मंच की गरिमा भूल पार्टी नेताओं किया डांस का आयोजन

बार बालाओं का डांस यह किसी शादी समारोह की नही, बल्कि सुभासपा की राजनैतिक मंच की यह विडियो है।जहां मंच की गरिमा को भूल कर पार्टी के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान में डांस का आयोजन कर दिया था।विडियो में जैसा कि साफ देखा जा सकता है कि सम्मेलन के दौरान बार बालाओं का गीतों पर जमकर ठुमका लग रहा है। यही नहीं बार बालाओं को ठुमका उसी मंच पर लग रहा है जहां सुभासपा के नेता मंचाशीन थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं