सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video: रिपिटर से फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल मामले में मुकदमा दर्ज


आजमगढ़। एक युवक का रिपिटर गन से फायरिंग करते सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

मामला गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सूरजनपुर गांव का बताया जा रहा है। गांव के उक्त युवक द्वारा अक्सर लोगों के बीच अपना खौफ और दहशत पैदा करने के लिए आए दिन फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जाता है। आए दिन फायरिंग की आवाज से आस-पास के रहने वाले लोगो में डर का माहौल है। फिलहाल सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए विडियो वायरल होने पर पुलिस भी हरकत में आ गई है। थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि उक्त वीडियो मेंदिख रहे युवक की पहचान पुरंदर यादव पुत्र भुल्लर यादव निवासी सुरजनपुर केरुप में की गई है। युवक के खिलाफ थाना गंभीरपुर में 30 आर्म्स एक्ट के तहत  मुकदमा लिखा गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं