सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

OMG, दस बच्चों की मां प्रेमी संग फुर्र

 

कन्नौज। प्यार में दिवानी हुई 10 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। पल्लेदार पति थाने के चक्कर काट रहा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की है। वहीं घर में उसके नौ बच्चे बिलख रहे है। जबकि एक दुधमुंहा बच्चे को वह साथ ले गई। तालग्राम थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर्वा गांव निवासी पल्लेदार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके 10 बच्चे हैं। एक माह पूर्व पत्नी सिकंदरपुर बैंक से रुपया निकालने गई थी। इस दौरान वह अपने साथ पांच एक वर्षीय बच्चे और आठ के बच्चे को साथ लेकर गई थी। रुपये निकालेन के बाद पांच वर्षीय बेटे को बैंक में छोड़ गई। जबकि प्रेमी के साथ आठ माह के बच्चे को लेकर फरार हो गई। काफी प्रयास के बाद भी पत्नी का पता नहीं चल रहा। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। जल्द उसे खोज लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं