सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कलयुगी पिता ने बेटी के साथ ही किया दुष्कर्म

बेटी को लेकर मां पहुंची थाने, दर्ज कराया मुकदमा 

सगड़ी। रौनापार थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की अस्मत लूट लिया। मां के साथ थाने पर पहुंच कर बच्ची ने पिता के खिलाफ तहरीर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद शुरू कर दिया है।
थाने पर दी गई तहरीर में बच्ची की मां ने बताया कि 10 नवंबर की रात बच्ची अपने कमरे में सोई थी। वहीं उसकी मां भी सो रही थी। रात लगभग 11 बजे पिता पहुंचे और अपनी 11 वर्षीय बच्ची के साथ ही जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दिया। बच्ची के मां की तहरीर पर रौनापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लग गई है। कलयुगी पिता की करतूत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। रौनापार थाने के एसओ कौशल कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता के मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की का बयान भी दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा  रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं