सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

चार निरीक्षकों व पांच उपनिरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र

दो थानेदारों की गई थानेदारी, एक को दिया गया अवकाश

कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर एसपी ने किया बदलाव

आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर मंगलवार को महकमे में बदलाव किया। इसके तहत चार निरीक्षकों व पांच उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला गया। वहीं दो थानेदारों की जहां थानेदारी चली गई तो एक को स्वास्थ्य कारणों से अवकाश दे दिया गया।

पुलिस विभाग द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची के अनुसार एसओ पवई रत्नेश दुबे की थानेदारी छीन कर उन्हें अब देवगांव कोतवाली पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। वहीं एसओ बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य की थानेदारी भी छीन कर एसपी ने उन्हें पीआरओ पुलिस आफिस की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रभारी निरीक्षक सिधारी स्वतंत्र कुमार सिंह को स्वास्थ्य कारणों से उपाजित अवकाश दे दिया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में रहे निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा को अब प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय बनाया गया है। रानी की सराय पर बतौर निरीक्षक अपराध तैनात रहे नंद कुमार तिवारी को निरीक्षक अपराध थाना सिधारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ/आईजीआरएस को कंधरापुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कंधरापुर थाने पर तैनात रहे उपनिरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय को अब थानाध्यक्ष गंभीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानाध्यक्ष गंभीरपुर रहे राम प्रसाद बिंद को थानाध्यक्ष पवई बनाया गया है। पीआरओ पुलिस अ‌फिस की जिम्मेदारी संभाल रहे उपनिरीक्षक ब्रह्मदीन पांडेय को बिलरियागंज थाने की कमान सौंपी गई है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर यह बदलाव किया गया है। आगे जैसी जरूरत महसूस होगी वैसा बदलाव किया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं