सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गन्ने की खेत में मिला लापता अधेड़ का शव




तीन दिन पूर्व लापता हो गया था अधेड़
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर मोड़ के समीप सेमडौर बाबा के पास रविवार की शाम गन्ने की खेत में एक अधेड़ का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन दिन पूर्व साइकल लेकर घर से बाजार के लिए निकला था। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा है।
जानकारी मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के नवकापुरवा निवासी 50 वर्षीय जगदीश चौहान पुत्र दीप चौहान घर पर रहकर खेतीबारी का काम करता था। इसके पूर्व वह विदेश रहता था। पांच साल पूर्व वह घर चला आया था। तब से घर पर ही रहकर खेतीबारी करता था। तीन दिन पूर्व जगदीश साइकिल लेकर घर से निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिले। रविवार की शाम गांव के कुछ लोग गन्ने की खेत से होकर गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरु की तो पता चला कि वह शव जगदीश चौहान का है जो तीन दिन पूर्व घर से बाहर गया था। तब से वह घर नहीं लौटा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं