सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

देवर के चक्कर में फंस गई भाभी, दोनों होंगे गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

अमरोहा। जिले में देवर-भाभी की करतूत ने सभी को हैरान परेशान करके रख दिया है। देवर की करतूत के चक्कर में भाभी भी बुरी तरह से फंस गई है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दरअसल गांव की रहने वाली एक महिला किसी बहाने से दिमागी रूप से कमजोर किशोरी को अपने घर पर बुलाकर लाई थी। प्लान के मुताबिक महिला का देवर घर में पहले से मौजूद था। लड़की के घर पर आते ही महिला के देवर ने उसे अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी देवर-भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करके दोनों की गिरफ्तारी की तैयारी में है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी दिमागी रूप से कमजोर किशोरी बीती 26 अक्तूबर को घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव के ही निवासी एक युवक ने अपनी भाभी को किशोरी के घर भेजा और किसी बहाने से उसे साथ बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद भाभी किशोरी को उसके घर वापस छोड़ आई। किशोरी के परिजन घर लौटे तो उसने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपी युवक के परिवार से की। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी गौतम व उसकी भाभी पुष्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं