सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बाइक से गिरी महिला, ट्रक से कुचलकर मौत

ट्रक चालक मौके से फरार, शव पीएम को भेजा

आजमगढ़। दीदारगंज थाना के पकरौली में बुधवार की शाम को बाइक से गिरी महिला की ट्रक से कूचलकर मौत हो गई। उधर महिला की मौत के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

 जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को दीदारगंज थाना के पकरौली गांव के पास एक महिला कौशल्या देवी अपने पति संतलाल के सा‌थ बाइक से कहीं जा रही थी। अभी वह गांव के बाहर सड़क पर आई थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे महिला बाइक से गिर गई। इस बीच पीछे से आ रही ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उसकी कूचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद आस-पास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। वहीं मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। उधर महिला की मौत की सूचना जब परिवार को मिली तो कोहराम मच गया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं