सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

धोखे से आहत युवक ने फेसबुक लाइव होकर काटा गला, हालत गंभीर

महराजगंज। युवक रोजी-रोटी के लिए युवक हैदराबाद गया हुआ था। उसका पहले से ही गांव की एक लड़की के साथ संबंध था। चर्चा है कि उसकी शादी किसी अन्य जगह तय हो गई थी। जब युवक को इसकी जानकारी हुई तो वह आग बबूला हो गया। वह फेसबुक लाइव आकर अपना गला रेतते हुए लड़की का नाम व पता सहित कई पोस्ट किए। उसका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस भी मामले से अंजान है।

धोखा हमेशा विश्वास के साथ लिपटा रहता है, जहां विश्वास होगा, धोखा भी वहीं मिलेगा। कुछ ऐसा ही देखने को मिला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में। यहां एक प्रेम प्रसंग की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच खूब हो रही है। युवक प्रेमिका से धोखा मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर प्रेमिका की बेवफाई का जिक्र करते हुए खुद का गला ग्लेंडर मशीन से काट लिया। जानकारी के मुताबिक, युवक का क्षेत्र के एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो कुछ दिन पहले हैदराबाद काम करने चला गया था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी कही और तय कर दी। जिसकी भनक युवक को लगी तो प्रेमिका से संपर्क साधने की काफी कोशिश करने लगा। प्रेमिका से संपर्क नहीं होने से वह आहत हो गया। नाराजगी में उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर ग्लेंडर मशीन से खुद का गला काट लिया। लाइव वीडियो पर गला काटने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक के जानने वालों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गला काटने से पहले युवक कह रहा है कि भाई नंबर डाल दिया हूं। सभी लोग देख लें। इसकी भी शादी नहीं होनी चाहिए। जैसे मेरी नहीं हुई है। सभी दोस्तों से रिक्वेस्ट करता हूं। अब किसी से मेरी मुलाकात नहीं होगी। उसके बाद बगल में रखे ग्लेंडर मशीन उठा युवक ने खुद का गला काट लिया। इस संबंध में पुरंदरपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। सूचना पाकर परिजन हैदराबाद के लिए रवाना हो गए है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं