सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मुबारकपुर के मोईनाबाद में पिकअप से कूचलकर मासूम की मौत

दहेज से लदे पिकअप को बैक करते समय हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम 

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोईनाबाद गांव में शुक्रवार की सुबह पिकअप की चपेट में आकर घर के सामने खेल रहा मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

 जानकारी के अनुसार मोईनाबाद गांव में एक व्यक्ति के घर शादी थी। सुबह बारात विदाई के कार्यक्रम में व्यस्त थे। इस दौरान पिकअप पर दहेज का सामान लादकर उसे बैक किया जा रहा था। वहीं पास में गांव निवासी विनय कुमार का तीन वर्षीय पुत्र कर्मवीर अपने घर के सामने खेल रहा था। वाहन बैक करने के दौरान कर्मवीर वाहन के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे उपचार के लिए तत्काल पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक भाई व एक बहन बताए गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं