सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

देवगांव थाने के सब इंसपेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या



आजमगढ़। देवगांव थाना के उपनिरीक्षक मनोज विश्वकर्मा ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि कि उपनिरीक्षक देवगांव मनोज विश्वकर्मा धारा 363 आईपीसी के एक मामले में विवेचना के लिए हरियाणा प्रान्त गये थे। इसी दौरान रात्रि करीब 1 बजे इनके द्वारा दिल्ली में अपने दोस्त के घर कमरे के अन्दर गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई। दिल्ली पुलिस को इस घटना के सम्बन्ध जानकारी दी गयी है। अगली कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ देवगांव को एक टीम के साथ मौके पर रवाना कर दिया गया है। दिवंगत के परिजनों को घटना के बावत सूचना दे दी गयी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं