सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आजमगढ़: आग का गोला बनी एसी बस, दो मरे, आधा दर्जन झुलसे

मोटर सायकिल से टकराने के बाद हुआ हादसा

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर आज शाम करीब 7 बजे एक एसी बस की चपेट में आने से मोटर सायकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद मोटर सायकिल बस के अगले हिस्से में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटती गयी, जिससे निकली चिंगारी से एसी बस में आग लग गयी। आग लगने से करीब आधा दर्जन यात्रियों का पैर झुलस गया। पुलिस द्वारा तत्परता करते हुए सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा गया।

मऊ से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए निकली एसी बस जैसे ही अतरौलिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर पहुंची, इसी दौरान सामने से आ रहे मोटर सायकिल नेशनल हाईवे से थाना क्षेत्र के तेजापुर के समीप सम्पर्क पर अचानक मुड़ गये और तेज गति से जा रही एसी बस की चपेट में आ गये। मोटर सायकिल सवार दो युवक पिन्टू, रविन्द्र निवासी बड़सरा आयमा थाना कप्तानगंज की मौके पर ही मौत हो गयी। मोटर सायकिल एसी बस के अगले हिस्से में फंस कर करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। मोटर सायकिल से निकली चिंगारी से एसी बस में आग लग गयी। बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को रोक दिया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। घटनास्थल से काफी नजदीक ही गस्त कर रही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस के यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान छः यात्रियों के पैर झुलस गये। आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में रखा यात्रियों का सारा सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया और क्षेत्राधिकारी गोपाल स्वरूप बाजपेयी मौके पर पहुंच गये। घायल यात्रियों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं