सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं को भाजपा को जिताने का दिलाया संकल्प 

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू के जनपद आगमन पर शुक्रवार को शहर के बवाली मोड़ पर भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बता दें कि क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के द्वारा आज़मगढ़ की दोनों नगर पालिका व नगर पंचायतों में संगठन को मजबूत कर जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 इस क्रम में शहर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में साकेत सिंह सोनू ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया व सभी नगर परिषद व पंचायतों में व वार्डो में भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा मृगांक शेखर सिन्हा, जिला सह मीडिया प्रभारी अवनीश चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमों मयंक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो चंद्रहास राय भोलू, जिला मंत्री अमन श्रीवास्तव, छात्रनेता राज सिंह, गौरव राय, योगेंद्र यादव, अमन श्रीवास्तव, रितेश सिंह, सुरेश सरोज, बजरंग सिंह बघेल, रमेश चंद्र गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, देवांश श्रीवास्तव, डा. राजेश यादव, केशव सिंह, विशाल श्रीवास्तव, आमिर खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं