सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video: रानी की सराय थाना क्षेत्र में बढ़ गई है चोरी की घटनाएं

दो घरों पर चोरों का धावा, लाखों की चोरी

रानी की सराय। थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है। प्रतिदिन कहीं न कहीं चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस महकमा मूकदर्शक बना हुआ है। दो दिन पूर्व नीबी गांव के दो घरों से लाखों की चोरी हुई थी तो वहीं शनिवार की रात चोरों ने भाजपा नेता समेत एक अन्य व्यक्ति के घर से लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने घटना के बाबत स्थानीय थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। 

 

आवंक गांव निवासी शमशुद्दीन के घर के ऊपरी तल पर शनिवार की रात चोरों ने पीछे से छत पर चढ़ कर धावा बोला। शमशुद्दीन की चार बहुएं है जो ग्राउंड फ्लोर पर रहती है तो दो प्रथम तल पर अपन आश‌ियाना बना रखी है। ऊपरी तल पर रहने वाली दो बहुएं इन दिनों मायके गई हुई हैं। शनिवार को उपरी तल पर चढ़े चोरों ने दोनों बहुओं के कमरों का ताला तोड़ कर पूरा घर खंगाल डाले और लगभग तीन लाख के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान आदि चोरी कर फरार हो गए। रविवार की सुबह परिवार के लोग ऊपरी तल पर गए तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित शमशुद्दीन ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दिया है। वहीं दूसरी घटना रानी की सराय थाना के सिरसाल में हुई। सिरसाल गांव निवासी आफताब मिर्जा के घर पर हुई। देर रात लगभग साढ़े डेढ़ बजे घुसे चोरों ने घर से 13 हजार नकदी के साथ ही अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। परिवार के लोगों की नींद टूट गई तो चोर नकदी व सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दिया है। पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं