सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

पुलिस ने शव पीएम को भेजा

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसड़ी गांव में गुरुवार को देर शाम विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दिया। परिवार के विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार करने ज रहे थे। लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया। 

 जानकारी के अनुसार चंदन पांडे 32 पत्नी राहुल पांडे की शादी दीदारगंज थाना के गोसड़ी गांव निवासी के साथ हुई थी। गुरुवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिवार के लोग शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।  बताया जा रहा है कि परिवार में कुछ विवाद चल रहा था। इसके बाद यह कदम उठाया माना जा रहा है। पुलिस  दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दिया है

सर्वाधिक पढ़ीं गईं