सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

  फूलपुर में धर्म परिवर्तन का मामला, कमरे में मिली धार्मिक पुस्तकें

आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र में प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। गोबरहां गांव की दलित बस्ती में प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 गोबरहां गांव की दलित बस्ती हरखू के घर प्रार्थना सभा आयोजित थी। आरोप है कि प्रार्थना सभा में लागों को धर्म परिर्वतन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। एक कमरे में 20 से ज्यादा महिलाएं मौजूद थी। उन्हें इसाई धर्म के बारे में बताकर दुख से छुटकारा पाने के लिए धर्म अपनाने को कहा जा रहा था। फोन पर मिली धर्म परिवर्तन की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रार्थना सभा के दौरान छापेमारी की। पुलिस को मौके पर 20 महिलाएं और आधा दर्जन पुरुष मिले। मौके पर तंत्र-मंत्र करने के सामान, धार्मिक पुस्तक, बोतल बंद पानी आदि सामान भी मिला।

कमरे में तंत्र मंत्र का खेल चल रहा था। महिलाओं की झाड़-फूंक की जा रही थी। जिले में धर्म परिवर्तन के मामले पहले भी आ चुके हैं। कई जगह पुलिस ने छापेमारी कर धर्म परिवर्तन कराने वालों को गिरफ्तार किया। एक दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस धर्म परिवर्तन करानेे के आरोप में जेल भेज चुकी है। इसके बाद भी यह सिलसिल जारी है। फूलपुर कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर धार्मिक पुस्तक व तंत्र मंत्र का सामान बरामद हुआ है। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं