सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

गुलवा गौरी में बाल दिवस पर क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

 

बिलरियागंज। ब्लॉक के गुलवा गौरी में सोमवार को बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉली मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद मशाल दौड़ के साथ प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। 


पीटी प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय दोरजी, द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर, पीटी जूनियर स्तर प्रथम स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोलहा जमुआ, द्वितीय स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर रहा। वहीं प्राथमिक स्तर पर सुलेख प्रतियोगिता में सत्यम सरोज प्राथमिक विद्यालय दोरजी प्रथम रहे, दूसरे स्थान पर रिया कुमारी कंपोजिट विद्यालय मल्लूपुर रही। 

इसी क्रम में लोकनृत्य में प्रथम स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशरफपुर, रंगोली प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर ने बाजी मारी।कार्यक्रम का अरविंद सिंह और पंकज कुमार राय ने किया। इस मौके पर रामबदन यादव, महेंद्र पुरी, संजय सिंह, विजयी यादव, केदार वर्मा, इंद्रप्रताप यादव, श्रीकांत यादव, आशुतोष मिश्र, रीता कुमारी, हरिश्चंद्र, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रतियोगिता में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं