सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

राज ग्लोबल इंस्टिट्यूट में सामान्य ज्ञान और कौशल प्रतियोगिता

ग्रुप बी में सौरभ, बी में संगम और सी में सूरज रहे प्रथम 

लाटघाट। क्षेत्र के मिश्रपुर स्थित राज ग्लोबल इंस्टिट्यूट में आयोजित सामान्य ज्ञान एवं कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।

  कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व विधायक वंदना सिंह और राज ग्लोबल टेक्निकल इंस्टीट्यूट मिश्रपुर की डायरेक्टर सोनी गुप्ता, डा. आरबी शुक्ला, महाप्रधान सूर्यनाथ यादव, निर्देशक स. चीनी मिल्स संघ लिमिटेटड रामाश्रय राय ने किया। प्रतियोगिता में ग्रुप ए के प्रथम विजेता सौरभ यादव रहे। जबकि ग्रुप बी में संगम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ग्रुप सी में सूरज यादव अव्वल रहे। इसी तरह से ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर अवधेश कुमार, ग्रुप बी में प्रीति पटेल और ग्रुप सी त्रिवेणी चौहान तथा ग्रुप ए में खुशी पटेल, ग्रुप ‌बी में अवनीश यादव और ग्रुप सी में रामानुज तीसरे स्थान पर रहे। डायरेक्टर सोनी गुप्ता ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कहा कि इसी तरह से हर वर्ष सामान्य ज्ञान कौशल प्रतियोगिता कराई जाएगी। इससे बच्चों की प्रतिभा में निखार आएगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने की रुचि पैदा होगी। इस अवसर पर संजय राय, श्रीराम कुशवाहा, रामसिंह पटेल प्रधान, अशोक मिश्रा, सतीश पटेल आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं