सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

 

आजमगढ़। जिले में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर और शादी का झांसा देकर एक किशोरी से रेप करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के परिजनों ने 30 अक्टूबर को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोपी लगाया कि आरोपी रोकश यादव शादी का झांसा देकर रेप की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर रेप की घटना को अंजाम देता था। कुछ दिनों बाद युवक की प्रताड़ना से परेशान परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। इंस्पेक्टर अपराध राकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी राकेश यादव को कंधरापुर से हिरासत में लिया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं