सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

पेड़ से टकराकर खेत में गिरी कार, छात्र की मौत, दो घायल

एक अन्य घटना में आटो और ट्रक की टक्कर में चार घायल 

फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खेत में चली गई। हादसे में कार में सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य का इलाज चल रहा है।वहीं एक अन्य घटना में ट्रक और आटो की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  फूलपुर कोतवाली के सदरपुर बरौली गांव निवासी फिरोज (18), नियाऊज गांव निवासी उमर (20) और निजामाबाद थाना के तोवां गांव निवासी वकाश (21) एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ते हैं। शनिवार सुबह तीनों कोचिंग के लिए शाहगंज की तरफ जा रहे थे। सुदनीपुर गांव के बेलहिया पुरवा के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराकर खेत में चली गई। हादसे में कार सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन तीनों को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां उपचार दौरान वकाश ने दम तोड़ दिया। अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में जान गंवाने वाले वकाश के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। हादसे की जानकारी घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा है।  ट्रक-ऑटो की टक्कर में चार घायल बलरामपुर कोतवाली के उकरौड़ा सिक्स लेन के पास शनिवार सुबह ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया। हादसे में ऑटो सवार अंशिका सिंह (6), सिताराम (26), सुबेदार (24) निवासी इसरहा थाना कोतवाली जीयनपुर व सतेंद्र (25) निवासी इटौरा चौबेपुर थाना कोतवाली मोहम्मदाद जिला मऊ घायल हो गए। चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं