सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

डा. लोहिया बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोलियां

 

फूलपुर। हरि प्रबोधिनी एकादशी पर डा. लोहिया बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। रंगोली बनाने के लिए छात्राओं को दो घंटे का समय दिया गया था। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से अपने विचारों को उकेरा। किसी ने अल्पना, किसी ने समाज में व्याप्त बुराईयों को दर्शाया। 

प्रधानचार्या श्रीमती आशा तिवारी व प्रबंधक लल्लन प्रसाद ने रंगोली का अवलोकन किया। छात्राओं की मेहनत व उनकी प्रतिभा को देखते हुए प्राथमिक वर्ग से कक्षा पांच, जूनियर वर्ग से कक्षा आठ  व उच्चतर वर्ग से कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में आयुषी, स्नेहा, खुशबू, अंकिता, अर्चिता, नीलाक्षी, गुनगुन, दीपशिखा, प्रियांशी, मुस्कान, तृप्ति, एमन, संजना, इश्मा, खुशी, शिवानी आदि छात्राओं ने भाग लिया। 


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं