सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कैदी मंडलीय अस्पताल से फरार

आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल से बुधवार को इलाज के लिए भर्ती कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अस्पताल से कैदी के फरार होने की सूचना से हड़कंप मचा गया।

रौनापार थाना क्षेत्र निवासी एक कैदी जो है, मंगलवार को तबियत खराब होने पर उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैदी के साथ जेल प्रशासन ने एक हेड वार्डेन और दो बंदी रक्षकों की ड्यूटी लगाई थी। दोपहर को कैदी को पुलिस को हैंडओवर कर दिया गया था। इस बीच कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अस्पताल से बंदी के फरार होने की सूचना पर मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। लेकिन कुछ भी बोलने से बचते रहे। हालांकि कोतवाली पुलिस ने आरोपी के फरार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे लगभग दो माह पूर्व कोर्ट में पेशी पर आया एक बंदी फरार हो गया था। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं