सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

स्कूल बस से कुचल कर मासूम की मौत, कोहराम

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ की घटना

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत अंतर्गत महादेव नगर वार्ड के पास स्कूल बस से उतरते समय मासूम बस के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ही बस छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महादेवनगर वार्ड निवासी शिवकुमार का पांच वर्षीय मासूम पुत्र अध्यांश चौरसिया जीयनपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एलकेजी में पढ़ता था। रोज की भांति वह अपने बड़े भाई शिवांश चौरसिया के साथ स्कूल बस से पढ़ने के लिए स्कूल गया था। छूट्टी होने पर दोनों भाई बस पर सवार होकर घर आ रहे थे। महादेवनगर वार्ड के पास स्कूल बस पहुंची तो बड़ा भाई शिवांश अगले गेट से तो छोटा अध्यांश पिछले गेट से उतरने लगे। अध्यांश अभी उतर ही रहा था कि बस चालक ने बस को बढ़ा दिया। जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और स्कूल बस से ही कुचल कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना से पूरे मुहल्ले में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं