सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

पंचायत भवन का ताला तोड़ चोर ले गए पत्रावली, कंप्यूटर सहित हजारों के सामान

जहानागंज। ठंड बढ़ते ही चोरों का आतंक बढ़ गया है। बीते कुछ दिनों में चोरों ने क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया। लेकिन अभी तक पुलिस चोरियों पर लगाम नहीं लगा पाई है। इस क्रम मेें मंगलवार की रात चोरों ने ग्राम पंचायत महुुआ के पंचायत भवन का ताला तोड़कर कंप्यूटर सहित हजारों के सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद वापस लौट गई।  

 जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ के पंचायत भवन में मंगलवार रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान चोर ग्राम पंचायत मसुआ के पंचायत भवन कार्यालय में प्रयोग के लिए लगे प्रिंटर, एक कंप्यूटर सेट, इनवर्टर डबल बैटरी, सीसीटीवी कैमरा का डीपीआर सहित प्लास्टिक की 10 कुर्सियों सहित कार्यालय की पत्रावली उठा ले गए। सुबह पंचायत भवन की सफाई करने पहुंचे सफाईकर्मी अवध बिहारी चौहान ने पंचायत भवन का ताला टूटा देखा। उसने इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद वापस लौट गई।  बताते चलें कि ठंड बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चोरियों की घटनाओं में इजाफा हो गया है। अभी कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति की दुकान का ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए थे। लेकिन चोर पुलिस की पहुंच से दूर हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं