सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अपहरण के बाद किया युवती से दुष्कर्म, विवाह से मुकरने के बाद मुकदमा दर्ज

 


बलिया। जिले में 20 वर्षीय एक महिला का एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर अपहरण कर तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस बाबत पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बुधवार को प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि पप्पू राजभर ने आठ सितंबर को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं इसी मामले में उसने युवती द्वारा मामला उजागर करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।इस बाबत शिकायत मिलने के बाद एसएचओ (बांसडीह) राज कपूर सिंह ने कहा कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, आगे की जांच जारी है। जल्द ही मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस बाबत विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

बलिया जिले में युवती को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने और शारीरिक शोषण की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक गांव की युवती ने बांसडीह पुलिस को एक तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कपूरी गांव का निवासी युवक पप्पू राजभर द्वारा उसे विगत छह सितंबर को शादी करने की बात कहकर घर से चुपचाप ले गया और बलिया शहर में किसी अज्ञात स्थान पर तीन दिन तक रखा। वहीं दुष्कर्म का शिकार होने के बाद युवती ने उससे शादी की बात कही तो आरोपित ने उसको जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद दुष्‍कर्म की शिकार युवती को आरोपित वापस बलिया शहर में एक स्थान पर छोड़ दिया और घर वापस जाने को कहा। बांसडीहरोड के थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं