सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत

निजी अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भस्थ नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानक...

चाकू की नोक पर नर्सिंग की छात्रा का बनाया न्यूड वीडियो

हैवानियत, निजी अंग पर ब्लेड से वार करने को किया मजबूर

लखनऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही युवती को उसके जूनियर ने माता-पिता को मारने की चाकू की नोक पर नर्सिंग की छात्रा का बनाया न्यूड वीडियो  धमकी देकर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद चाकू की नोंक पर उसका गंदी वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर युवती को निजी अंग पर ब्लेड से वार करने पर मजबूर किया। फिर उसने वीडियो वायरल कर दिया। मामला सामने आने पर माल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक माल प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की युवती बिजनौर के इंस्टीट्यूट से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। इसी कॉलेज में माल के भवानीपुर गदहों का आवेंद्र सोनवानी भी कोर्स कर रहा है। जूनियर होने के बाद भी उसने युवती से दोस्ती कर ली। छात्रा माल सीएचसी में नर्स का प्रशिक्षण ले रही थी। इसकी जानकारी होने पर आवेंद्र लगातार सीएचसी आने-जाने लगा। इसी दौरान उसने युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। फिर एक दिन कॉल कर धमकाया कि जो कहता हूं वह नहीं करोगी तो तुम्हारे माता-पिता को जान से मार दूंगा। इससे युवती डर गई। आवेंद्र लगातार उसे व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करता और धमकी देता कि यदि किसी को इसके बारे में बताया तो अंजाम खतरनाक होगा। आवेंद्र ने युवती पर शादी का दबाव बनाया और इनकार करने पर चाकू की नोंक पर उसका गंदी वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मनमानी करने लगा। एक दिन आरोपी ने वीडियो कॉल कर कहा, शादी नहीं की तो वह उसे मारकर खुद को गोली मार लेगा। इसके बाद युवती से खुद ब्लेड से निजी अंग पर वार करने के लिए कहा। आवेंद्र ने इसे रिकॉर्ड भी कर लिया। बाद में उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी कर दिया।स्वजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे पीड़िता को लेकर माल थाने गए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आवेंद्र पर केस दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश जारी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं