सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, नहीं मानी तो किया दुष्कर्म

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले में एक युवती का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके उपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसे मारने पीटने के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की मां ने 09 नवंबर 2022 को सरायमीर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री कहीं गायब हो गई है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी।

 16 नवंबर 2022 को युवती की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को बहलाकर फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। अपहरण फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सहिजना गांव के औबेदुल्ला पुत्र मोहम्मद इस्माईल तथा अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव के जिशन पुत्र अब्दुल मन्नान ने किया है। दोनों उसकी पुत्री का धर्म परिवर्तन कराना चाहते है। बात न मामने पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन की साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। महिला का आरोप था कि आरोपी परिवार के लोगों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे है। उसकी पुत्री का जीवन खतरे में हैं। दोनों उसकी हत्या भी कर सकते है। बेटी के साथ उसके पूरे परिवार पर खतरा है। मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक संजय सिंह ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। संजय सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से वे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिए गए हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं