सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

महिला प्रधान को महिलाओं ने पटक-पटक कर पीटा, तीन गिरफ्तार

बलिया। जिले के आराजी माफी सागरपाली की महिला ग्राम प्रधान की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान कलावती देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  वायरल वीडियो फेफना थाना क्षेत्र के आराजी माफी सागरपाली का बताया जा रहा है। जिसमें चार-पांच महिलाएं ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स बार-बार कहा रहा है कि देखिए ये लोग महिला ग्राम प्रधान को मार रही हैं। वीडियो में थोड़ी दूर कुछ लोग तमाशबीन बने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। इसके पहले बीते 15 अगस्त को झंडातोलन को लेकर भी ग्रामप्रधान के साथ दबंगों ने मारपीट की थी।  ताजा प्रकरण में बताया जा रहा है कि आराजी माफी सागरपाली की ग्राम प्रधान कलावती देवी पहले किसी दूसरे शहर में रहती थीं। पंचायत चुनाव के समय गांव आराजी माफी सागरपाली रिजर्व सीट में आ गया। गांव के कुछ लोगों ने कलावती देवी को अपने खर्चे पर चुनाव लड़ाया और वो प्रधान हो गईं। अब चुनाव लड़ाने वाले लोग चाहते हैं कि ग्राम प्रधान कलावती देवी उनके इशारों पर काम करे। लेकिन वो ऐसा नहीं कर रही। जिसे लेकर चुनाव लड़ाने वाले कलावती  से रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश में बीते 15 अगस्त को सागरपाली के एक प्राथमिक विद्यालय में झंडातोलन के समय दबंगों ने कलावती देवी के साथ दुर्व्यवहार किया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। अब फिर से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चार-पांच महिलाएं कलावती देवी को मारती हुई दिखाई दे रही हैं। फेफना पुलिस के मुताबिक, ग्राम प्रधान कलावती देवी की तहरीर की तहरीर पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं