सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

बस छोड़कर भागा ड्राइवर, बैठी थी दो दर्जन छात्राएं

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर अंडरपास के पास शुक्रवार की सुबह स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गए। बस में दो दर्जन भर छात्राएं बैठी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 अतरौलिया थाना के सेनपुर गांव निवासी आनंद कुमार (20) पुत्र अनिल कुमार गांव के ही मुकेश कुमार पुत्र स्व. हंसराज के साथ बाइक से अपनी ननिहाल मनियारपुर जा रहा था। अभी वह अंचलीपुर अंडरपास के पास ही पहुंचा था कि नंदना की तरफ से आ रही स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा मुकेश गंभीर रुप से घायल हो गया। स्कूल बस में लगभग दो दर्जन भर छात्राएं बैठी हुई थी। चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता अनिल कुमार ने स्कूल बस चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं