सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

रियो वर्ल्ड एकेडमी में बाल दिवस पर क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम


लालगंज।
क्षेत्र स्थित रियो वर्ल्ड एकेडमी में सोमवार को बाल दिवस धूमधाम से मना। इस दौरान बाल चौपाल मेला में नर्सरी और यूकेजी, कक्षा एक से दो तक के बच्चों ने कार्टून कैरेक्टर्स की प्रस्तुति दी। वहीं कक्षा तीन से 12 तक के बच्चों ने विज्ञान हाइड्रोक्लोरिक, लीफ्ट, वाटर कंजरवेशन, प्लांटेशन माडल, न्यूटनथर्ड लॉ व  कला का प्रदर्शन किया। विभिन्न राज्यों की झांकियां बनाई। वहीं  फास्ट फूड के स्टाल पर दोसा,  इडली,  अप्पे,  डोकला,  लिट्टी चोखा बनाए। जिसका सभी ने लुत्फ उठाया। वहीं नृत्य, कला की झांकियों से लोगों का मनोरंजन किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाइट आजमगढ़ अमरनाथ राय, तहसीलदार लालगंज शैलेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह उर्फ़ सोनू दीप प्रज्वलन व फीता काट कर किया। सभी ने प्रदर्शनी की भूरी भूरी प्रशंसा की व  बच्चों का उत्साह वर्धन किया। प्राचार्य डा. अपर्णा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन पंचदेव सिंह, निदेशक संतोष कुमार सिंह, अतुल सिंह, प्रभात तिवारी, शिखा सिंह, पूजा मिश्रा, शिवम सिंह, वैश्नवी सिंह, कार्तिक साहू, विशाल साहू आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार विकासखंड के कस्बा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में भी बच्चों द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुशांत चंद्रा प्रधानाचार्य श्रीमती वीणा सिंह, अखिलेश पाठक, राजेंद्र सिंह, राकेश दीक्षित आदि उपस्थित रहे।  वहीं परिषदीय विद्यालयों में भी धूमधाम से बाल दिवस मना। बच्चों द्वारा विभिन्न ने प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं