सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

शादी के दस दिन बाद ही नव विवाहिता प्रेमी के साथ हुई फरार, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। एक नव विवाहिता शादी के दस दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती ने घर बनवाने के लिए रखे 50 हजार रुपये और गहने भी अपने साथ ले गई है। इस मामले में नव विवाहिता के पिता ने परतावल चौकी में तहरीर दी है। पिता के मुताबिक युवती शादी के बाद पहली बार ससुराल से मायके लौटी थी। उसका प्रेमी नव विवाहिता की ससुराल जाकर भी हंगामा कर चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ससुराल पक्ष के लोग भी घटना से परेशान हैं।

महराजगंज थाना क्षेत्र के परतावल क्षेत्र की युवती की शादी 25 अक्टूबर को हुई थी। अभी उसे ससुराल में चंद दिन ही हुए थे कि उसका प्रेमी ससुराल पहुंच गया और वहां प्रेमिका से मिलने के लिए जमकर हंगामा किया। ससुराल के लोगों ने जब इसकी जानकारी नव विवाहिता के पिता को दी तो उन्होंने परतावल पुलिस चौकी में तहरीर दी। पिता ने पुलिस को बताया कि एक युवक बेटी को परेशान कर रहा है। वह शादी से पहले भी युवती के साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। वहीं दूसरी तरफ नव विवाहिता के पिता उसे ससुराल से अपने घर ले गए। वहां से विवाहिता शनिवार की रात अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में पिता ने बेटी के अपरहण का आरोप लगाया। पिता का आरोप है कि वे घर बनवाने के लिए सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये घर में रखे थे वह भी गायब है। इसके अलाव उनके बेटे का मोबाइल और अपना आभूषण भी उनकी बेटी साथ ले गई है। चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवती को बरामद करने की कोशिश हो रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं