सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

रिचा मेक ओवर और रिचा ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर का हुआ शुुभारंभ

पार्लर संचालिका रंजना सिंह बोली पार्लर में उपलब्ध है हर प्रकार की सुविधा  


 

आजमगढ़। शहर क्षेत्र के सिधारी रामलीला मैदान के पास स्थित रिचा मेक ओवर एवं रिचा ब्यूटी पार्लर एण्ड ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबिता जस रसिया ने फीता काट कर किया।

ब्यूटी पार्लर संचालिका रंजना सिंह ने कहा कि हमारे ब्यूटी पार्लर में सारी सुविधाएं उपलब्ध है। अब शहर के महिलाओं को बनारस, लखनऊ व अन्य शहरों में कहीं भी बाहर नहीं जाने की जरूरत है। सबसे बड़ी बात ब्यूटीशियन शिक्षा दी जाएगी और लोग आकर यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयंरोजगार खोल सकते हैं। हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। यहां ट्रेनिंग सेंटर भी है। इसमें भी शहर की लड़कियों के लिए सुनहरा अवसर है। वह यहां प्रतिभाग कर सकती हैं। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर के लिए नये मांडल के रूप में यह ब्यूटी पार्लर बना है। यहां सारी सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर पूनम सिंह, मनोरमा द्विवेदी, नीलम सिंह, गुड़िया, ज्योति यादव, चन्द्रपाल सिंह, रवि सिंह, शिवम सिंह, पुरूषोत्तम सिंह, राजेश सिंह, तेज बहादुर श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं