सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सरिया लूटता था यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज का भाई, आठ गिरफ्तार

आरोपी पिता और जीजा फरार, दो क्विंटल सरिया बरामद 

मेरठ। पुलिस ने सरिया लूट के मामले में यूट्यूबर फरमानी नाज के भाई समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो क्विंटल सरिया बरामद किया गया है। वहीं, फरमानी नाज का आरोपी पिता और जीजा फरार हैं। सरिया लूटने के मामले में मुजफ्फरनगर के मोहम्मद लोहड्डा निवासी यूट्यूबर फरमानी नाज के भाई अरमान सहित आठ लोगों को सरधना थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर दो क्विंटल सरिया बरामद किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने टेहरकी गांव स्थित निर्माणाधीन टंकी सहित कई जगहों से सरिया लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इस गिरोह में फरमानी के पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी शामिल बताए गए हैं। उनकी तलाश जारी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक करीब एक महीने पहले टेहरकी गांव में बन रही पानी की टंकी पर चौकीदार को बंधक बनाकर सरिया लूटा गया था। बदमाश चौकीदार का मोबाइल भी लूटकर ले गए थे। सरधना पुलिस ने जांच की तो कुछ लोगों के नाम सामने आए। रविवार रात सूचना मिली कि सरिया लूट गिरोह के सदस्य खिर्वा जलालपुर में वारदात करने जा रहे हैं। तभी पुलिस ने घेराबंदी करके कंकरखेड़ा निवासी अनुज, मोनू, शाकिर, इरशाद, शाहरुख, टेहरकी गांव सरधना निवासी फिरोज और मोहम्मदपुर लोहड्डा मुजफ्फरनगर निवासी अरमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सरिया भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार वारदात में फरमानी नाज के पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी शामिल हैं। यूट्यूबर फरमानी का भाई अरमान और जीजा इरशाद गिरोह को चला रहे थे। चोरी और लूट के सरिया को आरिफ ठिकाने लगा रहे थे। पुलिस ने इन दोनों को भी नामजद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उनको जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए मुजफ्फरनगर में भी कई जगह दबश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सरधना में सरिया लूट का बड़ा गिरोह

सरधना में सरिया लूट का बड़ा गिरोह सक्रिय है। एक साल पहले तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस टीम बनाकर छापा लगवाया था। यहां से भाजपा नेता के करीबी के रिश्तेदार समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सह गिरोह कई साल से ट्रकों से सरिया चोरी करके दूसरी जगहों पर सप्लाई करता था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं