सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मंगेतर ने दुष्कर्म कर अश्लील फोटोे किया वायरल

आजमगढ़। जिले में मंगेतर ने होने वाली पत्नी को मोबाइल दिलाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया फिर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

 जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी मंगेतर को मोबाइल देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटोे बना लिया। बाद में उसने फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आंबेडकर नगर जनपद की एक युवती की शादी अहरौला थाना क्षेत्र के युवक से तय थी। आरोप है कि युवक मोबाइल दिलाने के बहाने युवती को अपने साथ ले गया व युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती की कई अश्लील फोटो भी ली थी। बाद में रिश्ते में खटास होने पर युवक ने युवती की फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी। जानकारी होने पर परिजनों के विरोध करने पर आरोपी ने जान-माल की धमकी दी। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं