सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

युवती का हत्यारा गिरफ्तार: मुठभेड़ में लगी गोली, कई हिस्सों में काटकर कुएं में फेंका था शव

आजमगढ़। जिले के गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं से सिर कटी व कई टुकड़ों में मिली लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं पुलिस ने मृतका के सिर की बरामदगी भी स्वीकार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की कई टुकड़ों में काट कर नृसंश हत्या को अंजाम देने में मुख्य रूप से वह युवक शामिल है, जिसने उसे बीते 9 नवंबर को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया था। प्रिंस यादव नामक इस युवक के बहन से मृतका की दोस्ती थी।

बाइक पर बैठाकर ले गया भैरवधाम

इतना ही नहीं दोनों का एक दूसरे के घर पर भी आना जाना था। भैरवधाम जाने के लिए मृतका नौ नवंबर को अपने घर से निकली थी और प्रिंस की बाइक पर बैठ कर गई थी। बीते मंगलवार को उसका शव गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं से कई टुकड़ों में मिला था। सिर गायब था। युवती संग हैवानियत की इस खौफनाक तस्वीर ने सबको हिलाकर रख दिया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं थीं। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात भी शनिवार को एसपी अनुराग आर्य ने स्वीकार की थी। सिर मिलने के बाद से ही जल्द खुलासे की संभावना जताई जा रही थी। रविवार को पहली मुठभेड़ अहरौला थाना क्षेत्र के ही पश्चिमपट्टी गांव में हुई। जिसमें मुख्य आरोपी प्रिंस यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया। शारीरिक बनावट के आधार पर परिजनों ने शव की शिनाख्त 18 नवंबर को ही कर दिया था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और देर शाम राजघाट पर युवती के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं