सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

रानी की सराय में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने की मस्ती

रानी की सराय। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में धूमधाम से बाल दिवस के रूप में मनाया गया। नाटक का मंचन और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने जमकर मस्ती की। बाल दिवस पर रोवां ‌‌स्थित यूनिर्वसल पब्लिक स्कूल शिक्षण संस्थान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का पुण्य स्मरण कर देश के विकास में उनके योगदान को भी याद किया गया। प्रबंधक अब्दुल्ला खान ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के संबंध में बच्चों को विस्तार से अवगत कराया। जीवन में आगे बढ़ने लक्ष्य निर्धारित कर अभी से ही प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अमरना‌थ विश्वकर्मा, शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे। 

इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानी की सराय में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बच्चों के बीच बाल कविता, बाल कहानियां, रंगोली, क्विज और क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पासवान सहित शिक्षकों ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अ‌र्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हंसते-खेलते, मुस्कुराते हुए जीवन पथ पर बढ़ते रहें और जीवन में व्यवहारिक, संस्कारिक बनकर विशिष्ट उद्देश्य की प्राप्ति करें। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस क्रम में ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में बालदिवस मनाया गया। उन्होंने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री प्रत्येक बालक में भारत का उज्जवल भविष्य देखते थे उनका मानना था जिस देश की बाल्यावस्था मजबूत होगी शिक्षित होगी वह देश तरक्की के तमाम ऊंचाइयों को छूने का कार्य करेगा पंडित जवाहरलाल नेहरू सादगी और सद्भावना में विश्वास रखने वाले व्यक्तित्व के व्यक्ति थे आज के इस परिवेश में पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की विचारों की प्रासंगिकता बढ़ती है महापुरुषों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर के देश में एकता और अखंडता का राज कायम किया जा सकता है और भारत का मस्तक ऊंचा किया जा सकता है

सर्वाधिक पढ़ीं गईं