सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गुरेहथा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, चार घायल

मेहनगर। थाना क्षेत्र के गुरेहथा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पीड़ितों से तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

 मेंहनगर थाना क्षेत्र के गुरेहथा गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच रास्ते पर जबरदस्ती दबंग परिवार द्वारा पिलर लगाने के कार्य को रोके जाने पर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से लात घूसे और लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए। घायल जय प्रकाश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि आज वह घर के बाहर पिलर लगा रहे थे। तभी विजय भारत सिंह, राजीव सिंह, आशुतोष सिंह, इंद्रजीत सिंह, संजीव सिंह, शैलेश सिंह आए। गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जय प्रकाश, पत्नी माधवी सिंह, बेटी प्रियंका सिंह, पुत्र प्रवीण सिंह घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं