सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पशु व्यापारी की हत्या, नदी में मिला शव

मछली पकड़ने के जाल में फंसा शव, डाग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चड़ई गांव के पास तमसा नदी में सोमवार को पशु व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व उसकी बाइक तमसा किनारे मिली थी। उसके पैर बंधे थे और गला कसा गया था। इससे आंशका जताई जा रही है कि व्यापारी की हत्या की गई है। पुलिस भी इसकी आशंका के तहत जांच कर रही है। जांच की।

पुलिस के मुताबिक कंधरापुर थाना क्षेत्र के माखनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र यादव पुत्र मातम यादव पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था चड़ई गांव में उसका आना-जाना रहता था स्थानीय लोगों की माने तो रविवार को भी वह गांव आया था। उसके बाद से लापता हो गया। चड़ई गांव के कुछ युवक सोमवार शाम को तामसा नदी में मछली मारने के लिए जाल डाले तो शव उसमें फंस गया। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सीओ सदर व रानी की सराय पुलिस पेशव कब्जे में ले लिया। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के दोनों पैर बंधे हुए थे। गला भी कसा था। गला दबाकर हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

********

गले को गमछे से कसा गया था पैर को बेल्ट से बांधा गया था। हत्या मानकर जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। -शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी युवक 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं