सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

शादी का झांसा दे विधवा संग बनाया संबंध, गर्भ ठहरने पर हुआ फरार

पति की मौत के बाद महिला संग सूरत में रिश्तेदार बन रहता था साथ

रौनापार। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और गर्भवती होने पर छोड़ कर फरार होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है। घटना गुजरात प्रांत के सूरत की है। जबकि आरोपी व पीड़िता दोनों रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले है। पति की मौत के बाद आरोपी युवक महिला के पास सूरत में रिश्तेदार बन कर रहता था।
 रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ गुजरात के सूरत में रहती थी। वहीं उसका पति रोजीरोटी के लिए काम करता था। पति की मौत हो जाने के बाद भी महिला सूरत में ही रहती थी। वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला मुकेश भी रहता था। महिला के पति की मौत के बाद वह रिश्तेदार बन महिला के साथ रहने लगा। साथ रहने का फायदा उठाते हुए मुकेश ने विधवा हो चुकी महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिया। मुकेश के संबंध से विधवा तीन माह की गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होते ही मुकेश उसे सूरत में ही छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित विधवा अपने गांव लौटी और थाने पर तहरीर दिया। थाना स्तर से कोई कार्रवाई न होने पर उसने एसपी को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर रौनापार थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। एसओ कौशल कुमार पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं