सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

फंदे से लटक महिला ने दी जान, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

मेहनगर। तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ी कला गांव में मंगलवार की शाम घर में विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पकड़ीकला गांव निवासी गीता राजभर मंगलवार की शाम घर पर अकेली थी। उसके पति और बच्चे खेत में धान की कटाई करने के लिए गए थे, सबसे छोटा बच्चा शाम को स्कूल से आया। गीता ने उसे बाजार कुछ सामान लेने के लिए भेज दिया। थोडी ही देर बाद वह सामान लेकर घर लौटा तो देखा कि मां दुपट्टे के सहारे चुल्ले से लटक रही है। मां को लटका देख बालक रोने चिल्लाने लगा। जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं