सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

फूलपुर में धर्मांतरण प्रकरण पर दो के खिलाफ एफआईआर

बजरंग दल के संयोजक की तहरीर पर हुई कार्रवाई

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबरहा गांव में धर्मांतरण मामले में पुलिस ने बजरंग दल के संयोजक की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गोबरहा गांव निवासी हरखू के घर पर बीते दिनों प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान गांव सहित अन्य क्षेत्रों से लगभग 30 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। जिसमें महिलाओं की संख्या लगभग 20 रही थी। आरोप था कि प्रार्थना सभा के नाम पर हरखू के घर धर्म परिवर्तन की साजिश के तहत आयोजन हुआ था। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दिया। सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। मौके पर लगभग 30 लोग मौजूद थे, इस दौरान धार्मिक पुस्तक व तंत्र-मंत्र की सामग्री भी बरामद हुई थी। इस  संबंध में गुरूवार को बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पादरी अच्छेलाल व आयोजक हरखू के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई के क्रम में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं