सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दुकान पर खड़े BJP नेता के भतीजे को मारी गोली, मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ा है आरोपी

मऊ।  भीटी बाजार में बुधवार दोपहार बाद सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। राशन की दुकान पर खड़े भाजपा नेता के भतीजे को मामूली विवाद में गोली मार दी गई। जांघ में गोली लगने से घायल युवक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे का भतीजा है। उसे वाराणसी रेफर किया गया है। गोली मारने का आरोपी मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ा है। वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है।

  वारदात को अंजाम देने के बाद अपने साथी संग फरार हो गया। सरेआम घटी इस घटना से भीटी बाजार में दहशत का माहौल हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी निवासी अजय दूबे (27) पुत्र अशोक कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे वह घर का सामान खरीदने के लिए बाहर निकला था। वह भीटी के पांडेय कटरा में पहुंचकर किराने की दुकान से सामान ले रहा था। आरोप लगाया कि वहां पर मौजूद पंकज सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इस पंकज ने पिस्टल निकाली और अजय पर गोली चला दी। गोली अजय के दाहिने जांघ में लगी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई। सूचना पर शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी, घायल का भाई अभिनंदन मौके पर पहुंचे और आननफानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। भाजपा नेता के भतीजे को गोली मारने की सूचना पर सीओ धनंजय मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायल से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले बदमाश पंकज सिंह का संबंध माफिया अंसारी मुख्तार गिरोह से है। एक माह पहले अवैध असलहा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पिछले दिनों वह जमानत पर रिहा हुआ था। उधर घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं