सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

नेशनल हाइवे पर लगाए जाएंगे 3500 पौधे

ठेकमा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ठेकमा के ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार के देख रेख में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें रोहुआं मुस्तफाबाद, कटघर एवं रसूलपुर गांव से गुजरने वाल हाइवे के दोनों किनारों पर स्वयं सहायता समूह के दीदियों द्वारा 3500 पौधे लगाए जाएंगे। जिसके क्रम में जिला मिशन प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में पौधरोपण के लिए बृहस्पतिवार भूमि का वास्तविक सर्वेक्षण कराया गया। इस मौके पर रोशन राम, यंग प्रोफेशनल सूबेदार यादव क्लस्टर कॉर्डिनेटर विनोद चौहान, चंदन कुमार  और रजनीश कुमार, ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं