सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

श्रद्धा मर्डर पार्ट 2: सड़क किनारे कुंए में टुकड़ों में मिला युवती का शव

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे स्थित कुंए में एक युवती का टुकड़ों में बंटा शव मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुंए से बाहर निकालकर जांच पड़ताल में जुट गई।

  अभी दिल्ली में युवती की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े कर उसके शरीर को फेंके जाने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि जनपद में भी मंगलवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पूरा की ओर लोग शौच आदि करने के लिए निकले थे। तभी किसी ने कुंए में झांका तो वह दंग रह गया। उसमें एक युवती के अंग को काटकर फेंका गया था। धीरे-धीरे मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकलवाया। युवती की उम्र 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। घटना की जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य भी मौके के लिए रवाना हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पुरानी लग रही है। फिलहाल जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं