सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

सर्विलांस की मदद से बरामद किए 16 लाख के खोई 102 मोबाइल

पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाया 

आजमगढ़।  जिले की पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सर्विलांस की मदद से 102 खोए हुए मोबाइल बरामद किया है। यह मोबाइल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गायब हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल को निर्देश दिया था। संबंधित थानों की पुलिस व सर्विलांस टीम ने 102 खोए हुए मोबाइल को बरामद कर लिया जिसकी कीमत 16 लाख रुपये के करीब है। एसपी सिटी ने बुधवार को बरामद मोबाइलों को पुलिस लाइन में उनके स्वामियों को लौटा दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने संबंधित थानों में मोबाइल गुमशुदगी दर्ज कराई थी। खोए हुए मोबाइलों को बरामद करने के लिए संबंधित थानों और सर्विलांस सेल को निर्देश दिया गया था। सर्विलांस सेल लगातार इसके लिए प्रयासरत था। मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस कर अलग अलग क्षेत्रों से 102 मोबाइल बरामद किए गए है। इन मोबाइलों की कीमत लगभग 16 लाख रुपये से अधिक है। जनता के खोये हुए मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर यह बरामदगी की गई है। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा सर्विलांस सेल जनपद आजमगढ़ को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। सभी मोबाइल उनके स्वामियों को दे दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं