सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

चचेरे भाई ने 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बलिया। जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई द्वारा 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने बुधवार की रात अपनी 12 वर्षीय चचेरी बहन को बहला फुसलाकर दुर्ष्कम किया। विरोध करने पर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने जब आपबीती परिवार को बताई तो पिता ने देर रात थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 376 (3) व पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कहीं भागने के लिए ट्रेन पकड़ने की फिराक में था। तभी मुखबिर की उसपर नजर पड़ी तो उसने सूचना दी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित नाबालिग लड़की को महिला पुलिस की अभिरक्षा में उसकी मां के साथ चिकित्सीय परीक्षण के लिए बलिया महिला अस्पताल भेजा गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं