सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से जगमग हुआ गौरीशंकरघाट

दीपदान कर उतारी गई आरती, किया पूजन-अर्चन

घाटों पर मानों साक्षात रुप से उतर गए हो देवता

आजमगढ़। जिले में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार को देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। घाटों पर जले दीपकों से पूरा घाट जगमगा उठा। घाटों पर लोगों ने पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दीपदान के बाद दीपों से जगमगाए घाटों का दृश्य काफी मनमोहक था, मानों आज के दिन देवता साक्षात ही घाट पर उतर गए हो। दीपदान के बाद लोगों ने एक बार फिर से आतीशबाजी की। इससे नगर क्षेत्र धूमधडक़ें से गूंज गया था।

देव दीपावली का पर्व नगर में सोमवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। शाम होते ही नगर के गौरीशंकरघाट, कदमघाट, सिधारी स्थित घाट सहित अन्य घाटों पर सैकड़ों श्रद्धालू उमड़ पड़े थे। दीप महोत्सव पर तमसा नदी का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी गई। आरती के बाद हजारों की संख्या में हजारों दीपक जलाए गए। घाटों पर जल रहे हजारों दीए से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा था। इस क्रम में शहर के गौरी शंकर घाट पर शनिदेव सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित देव दीपावली पर ग्यारह हजार दीप प्रज्वलित होते हुए गौरीशंकर घाट जगमगा उठा। भजन कीर्तन के साथ शनिदेव भगवान और तमसा-मां गंगा की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भव्य भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ट्रस्ट के व्यवस्थापक शिवदयाल निषाद, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री जितेंद्र राय, उमाशंकर यादव, अमित राय, धर्मेंद्र यादव, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। बाद में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसी क्रम में नगर के पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर में श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में देव दीपावली मनाई गई। समिति के लोगों ने आकर्षक रंगोलियां बनाई। शाम होते ही सैकड़ों दीपों के एक साथ जलते ही पूरा शिवमंदिर जगमगा उठा। इस अवसर पर लोगों ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

लखराव पोखरे पर जले 11 हजार दीप

मेंहनगर। कस्बे के ऐतिहासिक लखराव पोखरे के महादेव घाट, बैरागी घाट, श्रीरामजानकी व हनुमानजी घाट पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान संस्थापक पं. गोविंद प्रसाद दीक्षित की देखरेख में 11 हजार दीप जलाए गए। भगवान शिव और माँ गंगा की भव्य पूजा के बाद आरती हुई। बताते चलें कि देव दीपावली के दिन चंद्रग्रहण की वजह एक दिन पूर्व महादेव घाट पर ग्यारह हजार दीप जलाए गए। इस दौरान एसडीएम संत रंजन, थाना प्रभारी बसंत लाल ,चेयरमैन अशोक चौहान ,क्षेत्रीय लेखपाल विपिन पांडेय के अलावा चंदन सेठ, कन्हैया सेठ, अंजनी सेठ, संतोष गुप्ता, दीपक सेठ, महेंद्र मौर्य, मनोज मौर्य आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं