सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Video: अनियंत्रित डंफर ने आटो में मारी टक्कर तीन की मौत, पांच घायल

विंध्याचल से मुंडन कराकर घर लौट रहा था परिवार

बरदह। थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में मंगलवर को एक अनियंत्रित डंफर डिवाइडर को क्रास कर आटो में टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को अस्पताल भेजा। 


निजामाबाद थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी एक व्यक्ति विंध्याचल दर्शन कर परिवार सहित वापस लौट रहे था। मंगलवार की देर रात लगभग 12 बजे ठेकमा बाजार के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने तेज रफ्तार से आ रहा ट्रेलर डिवाइडर को क्रास करते हुए विपरीत दिशा से आ रहे आटो को रौंदते हुए दीवार से टकरा गया। इस घटना में आटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां देर रात नेहा (17) पुत्री लालमणि की मौत हो गई। जबकि बुधवार की सुबह दीदारगंज थाना क्षेत्र निवासी कार्तिक (1) पुत्र पंकज और गामा (55) पुत्र विजई की भी मौत हो गई। जबकि घायल पूनम तथा विपुल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रेलर के चालक महराजगंज जिले के जमालपुर निवासी कन्हैया गौंड और खलासी प्रेमनाथ को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज‌ दिया। घटना के समय आटों में 10 लोग सवार थे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं