सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video: छात्राओं संग छेड़खानी करने वाले शिक्षक की पिटाई, वीडियो वायरल



आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत एक प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षक द्वारा पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अक्सर ही छेड़खानी की जाती थी। इसकी जानकारी होने पर छात्राओं के परिवार की महिलाओं ने बुधवार को विद्यालय पर धावा बोल दिया और शिक्षक की चप्पलों से जमकर पिटाई किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वायरल वीडियो में दर्जन भर महिलांए एक ‌व्यक्ति को पीट रही हैं। बीच बचाव करने आए दूसरे व्यक्ति पर भी महिलाएं हमलावर हैं। यह वीडियो फूलपुर का है। बताया जाता है कि महिलाओं द्वारा पीटा जा रहा व्यक्ति उसी विद्यालय में शिक्षक है। उस पर आरोप है कि वह पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के साथ ही उल्टी-सीधी बात करता है। छात्राएं लगातार इसकी शिकायत अपने परिजनों से कर रही थी। जिस पर बुधवार को दर्जन भर से अधिक महिलाएं विद्यालय पर पहुंच गई और शिक्षक पर चप्पल से हमला बोल दिया। बृहस्पतिवार की सुबह महिलाओं द्वारा शिक्षक की पिटायी का वीडियो वायरल हो गया। एसपी अनुराग आर्य ने मामले को संज्ञान में लेते हुए फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश जारी किया है।  एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं